[ad_1]
Mumbai Indians vs Gujarat Titans Highlights: रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2023 के मैच में गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया. इस जीत के साथ मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में भी एंट्री मारी. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर उतरी मुंबई टीम ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 103) के बेहतरीन शतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 218 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद गुजरात टाइटंस टीम राशिद खान (नाबाद 79) की बेहतरीन पारी के बावजूद 8 विकेट पर 191 रन ही बना पाई.
[ad_2]
Source link