Home Breaking News इस टीवी अभिनेता ने 10 किलो तक घटा लिया अपना वजन, जानिए कैसे बने छोटे पर्दे के फैमिली मैन

इस टीवी अभिनेता ने 10 किलो तक घटा लिया अपना वजन, जानिए कैसे बने छोटे पर्दे के फैमिली मैन

0
इस टीवी अभिनेता ने 10 किलो तक घटा लिया अपना वजन, जानिए कैसे बने छोटे पर्दे के फैमिली मैन

[ad_1]

हिंदी सिनेमा सितारे अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क तो रहते ही हैं, साथ ही फिल्मों में अपने किरदार के मुताबिक अपने शरीर को ढाल लेते हैं। आमिर खान ने ‘थ्री इडियट’ के लिए अपना वजन इतना कम किया ताकि वह एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में खुद को ढाल सके, तो वहीं उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ के लिए अपना वजन बढ़ाया फिर कम किया। अब टेलीविजन के सितारे भी अपने किरदार के मुताबिक खुद को ढाल रहे हैं। अभिनेता साई केतन राव धारावाहिक ‘मेहंदी है रचने वाली’ के बाद ‘चाशनी’ में काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया।



अभिनेता साईं केतन राव ने स्टार प्लस के धारावाहिक ‘मेहंदी है रचने वाली’ में एक हैदराबादी लड़के की भूमिका निभाई थी, जिसे खूब पसंद किया गया। इन दिनों वह स्टार प्लस के शो ‘चाशनी’ में रौनक बब्बर रेड्डी के किरदार में नजर आ रहे हैं। रौनक बब्बर रेड्डी के किरदार के लिए साईं केतन राव ने अपना 10 किलो वजन कम किया है। साईं केतन राव कहते है, ‘रौनक बब्बर  रेड्डी का किरदार ही ऐसा है कि मुझे इस किरदार के लिए अपना वजन कम करना पड़ा। इसे मेंटेन रखने के लिए शूटिंग के दौरान खाने पीने की चीजों में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।’

Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो

 


वैसे तो ‘चाशनी’ दो बहनों की कहानी है जो बाद में सास बहू बन जाती हैं। लेकिन साईं केतन राव की भूमिका में इस सीरियल में बहुत खास है। यह धारावाहिक दो संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करता है। साईं केतन राव कहते हैं, ‘मैं अपने आपको काफी खुश किस्मत मानता हूं कि ‘मेहंदी है रचने वाली’ के बाद  ‘चाशनी’ में भी मुझे जबरदस्त किरदार निभाने का मौका मिला है। मुझे वास्तव में लगता है कि यह किसी प्रकार का आशीर्वाद है, मैं बस धन्य महसूस करता हूं कि मैं इस तरह के समर्थन के लिए भगवान, अपने माता-पिता और हर किसी को धन्यवाद देता हूं।’

Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन


अभिनेता साईं केतन राव ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की। वह  ‘नेने राजू नेने मंत्री’, ‘अजय पासय्याडू’, ‘व्याकुंटापाली’, ‘पेल्लीकुटुरु पार्टी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी में उनकी शुरुआत धारावाहिक ‘मेहंदी है रचने वाली’ से हुई थी। इस सीरियल में साईं केतन राव के काम की खूब तारीफ हुई और उनकी दिली ख्वाहिश है कि अगर इसका दूसरा सीजन बने तो उसमे जरूर काम करना चाहेंगे।

Vicky Kaushal’s Next: विक्की कौशल की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी आएंगे नजर


सीरियल  ‘मेहंदी है रचने वाली’ के बारे में साईं केतन राव कहते हैं, ‘यह शो मेरे लिए बेहद खास शो रहा है। इस शो में मुझे राघव के तौर पर एक अलग पहचान दी है। इस बार ‘चाशनी’ में एक फैमिली मैन के तौर पर नजर आ रहा हूं, यह मेरे करियर का बहुत ही खास किरदार है। मेरी शुरू से यही कोशिश रही है कि किरदार कैसा भी हो, उसमे अपना सौ प्रतिशत देना है। यह एक एक्टर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है।’

Tunisha Sharma: ‘अली बाबा- दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर लगी भीषण आग, इसी जगह मृत पाई गई थीं तुनिशा शर्मा


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here