[ad_1]
दिशा मदान अपने सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। वह कहती हैं, ‘जब पहली बार मैं मां बनी और बेटे वियान को जन्म दिया और उसका मुस्कराता हुए वीडियो पोस्ट किया तो लोगों ने उसे बहुत पसंद किया। उनमें से कई लोगों ने मुझे यह कहते हुए संदेश भेजे कि वियान की छवि देखकर उन्होंने अपने दिन की शुरुआत एक मुस्कान के साथ की। तब मैंने महसूस किया कि ऐसी बहुत सी युवतियां हैं, जो मेरे जैसी गर्भावस्था की स्थिति में हैं। तो मैंने उन्हें बुनियादी बातों से अवगत कराया ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके।’
Chashni: इस टीवी अभिनेता ने 10 किलो तक घटा लिया अपना वजन, जानिए कैसे बने छोटे पर्दे के फैमिली मैन
दिशा मानती हैं कि सोशल मीडिया उनके लिए केवल मस्ती करने और ऊटपटांग तस्वीरें पोस्ट करने के बारे में ही नहीं था और न ही उन्होंने इसे कभी व्यवसाय की तरह देखा। वह बताती हैं, ‘एक एक्टर और डांसर होने के नाते मैंने सोशल मीडिया पर रचनात्मकता चीजों को पोस्ट किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह पेशा बनने जा रहा है। लेकिन जब धीरे- धीरे मेरे वीडियो लोकप्रिय होने लगे तो मेरे इंस्टाग्राम पर अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मुझसे संपर्क करना शुरू कर दिया और यह सोशल मीडिया धीरे-धीरे पैशन से प्रोफेशन में बदल गया।’
Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन
[ad_2]
Source link