[ad_1]
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 59वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
प्रभसिमरन सिंह (53 रन, 44 बॉल) और सैम करन (18 रन, 19 बॉल) बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
पारी के 13वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने अपना दूसरा आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।
पारी के 11वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने हल्ला बोलते हुए मार्श के खिलाफ दो छक्के और एक चौके की मदद से कुल 21 रन लूट लिए।
पारी के नौवें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने एक चौका लगाया लेकिन बावजूद इसके ओवर में सात रन आए।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने जितेश शर्मा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पारी के पांचवें ओवर में इशांत शर्मा ने लिविंगस्टोन को बोल्ड कर पंजाब को दूसरा झटका दिया।
पारी के तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने दो चौके लागकर कुल 9 रन बटोर लिए।
पारी का पहला ओवर धीमा खेलने के बाद दूसरे ओवर में कप्तान धवन ने एक शानदार छक्का लगाया। लेकिन इशांत शर्मा वापसी करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, राइली रूसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत ब्रार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
[ad_2]
Source link