[ad_1]

सियासी नक्शा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की सत्ता से भी भाजपा आउट हो गई है। यहां कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस ने 224 में से 136 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 104 से सिमटकर 65 पर आ गई है।
इससे पहले मार्च में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। तीनों में ही भाजपा गठबंधन ने अपनी सरकार बचाने में कामयाबी हासिल की थी। त्रिपुरा में भाजपा अकेले तो नगालैंड में सहयोगी एनडीपीपी और मेघालय में सत्ताधारी एनपीपी के साथ गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की। कुल मिलाकर तीनों ही राज्यों में एनडीए की सरकारें कायम रहीं।
पिछले साल दिसंबर में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए थे। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही, लेकिन हिमाचल में भाजपा रिवाज नहीं बदल पाई और सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके पहले बिहार में जेडीयू ने गठबंधन तोड़कर आरजेडी का साथ पकड़ लिया था। इसके चलते बिहार की सत्ता से भाजपा को बाहर होना पड़ा था। कुल मिलाकर सालभर के अंदर भाजपा के हाथ से तीन राज्यों की सत्ता छीन गई।
[ad_2]
Source link