[ad_1]
Delhi Capitals vs Punjab Kings Highlights : अनुभवी ओपनर शिखर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स ने शनिवार रात खेले गए आईपीएल-2023 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 31 रनों से जीत दर्ज की. पंजाब ने युवा प्रभसिमरन सिंह के शतक की मदद से 7 विकेट पर 167 रन बनाए. इसके बाद दिल्ली टीम 8 विकेट पर 136 रन बना सकी. इस हार के साथ दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी ध्वस्त हो गईं. दिल्ली को 12 मैचों में 8वीं हार झेलनी पड़ी जो 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है. वहीं, पंजाब ने 12 मैचों में छठी जीत दर्ज की और अब ये टीम 12 अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर आ गई है.
[ad_2]
Source link