[ad_1]
हाइलाइट्स
गुजरात अपने अगले मुकाबले में नई जर्सी में नजर आएगी.
हार्दिक पंड्या ने नई जर्सी के बारे में खुलकर बताया कारण.
नई दिल्ली. आईपीएल का 16वां सीजन लगभग आधा खत्म हो चुका है. टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगातार जद्दोजहत कर रही हैं. उन्हीं में से एक नाम डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस का भी है, जो प्लेऑफ की दहलीज पर टिकी हुई है. 12 मई को मुंबई से हार के बाद गुजरात को अब 2 मैच में महज एक जीत की तलाश है. हार्दिक पंड्या एंड कंपनी मुंबई को मात देकर प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीद से वानखेड़े में उतरी थी. लेकिन सुर्यकुमार यादव के बल्ले से निकली आग ने गुजरात को और अधिक मेहनत करने के लिए ढकेल दिया.
गुजरात की टीम अब अपना अगला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ 15 मई को खेलेगी. इस मैच में टीम एक अलग रूप में नजर आने वाली है. फ्रेंचाइजी की तरफ से ट्विटर पर पुष्टी की गई कि गुजरात के खिलाड़ी अगले मैच में अपनी नीली जर्सी में दिखाई नहीं देंगे. हार्दिंक पंड्या एंड कंपनी 15 मई को एक नए कलर की जर्सी में दिखेंगे. फ्रेंचाइजी कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए यह फैसला किया है. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी लैवेंडर जर्सी के बारे में बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
यह हमारे लिए एकजुटता दिखाने का तरीका है- हार्दिक पंड्या
रिंकू सिंह या तिलक वर्मा नहीं! यह बैटर जल्द करेगा टीम इंडिया में एंट्री, स्मिथ ने की भविष्यवाणी
हार्दिक ने जर्सी को लेकर कहा, ‘कैंसर भारत और दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा लड़ी गई लड़ाई है. एक टीम के रूप में, हम इस घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं. लैवेंडर जर्सी पहनना हमारे साथ कैंसर रोगियों, जीवित बचे लोगों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का तरीका है. हमें उम्मीद है कि हमारे कार्य दूसरों को निवारक उपाय करने और इस लड़ाई को लड़ने वालों का समर्थन करने के लिए प्रेरित करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IPL 2023
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:49 IST
[ad_2]
Source link