Home Breaking News Pakistan: पाक आर्मी की दखलअंदाजी पर जमकर बरसे इमरान, बोले- सेना को अपनी राजनीतिक पार्टी बना लेनी चाहिए

Pakistan: पाक आर्मी की दखलअंदाजी पर जमकर बरसे इमरान, बोले- सेना को अपनी राजनीतिक पार्टी बना लेनी चाहिए

0
Pakistan: पाक आर्मी की दखलअंदाजी पर जमकर बरसे इमरान, बोले- सेना को अपनी राजनीतिक पार्टी बना लेनी चाहिए

[ad_1]

Imran Khan expresses anger over Pakistan army interference

इमरान खान
– फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान में सरकार पाक सेना की मर्जी से चलती है। सेना जिसे चाहे पाकिस्तान का पीएम बना देती जिसे चाहे हटा भी देती है। इसके खिलाफ इमरान खान ने कई बार आवाज भी उठाई। वहीं शीर्ष अदालत के आदेश पर भ्रष्टाचार रोधी संस्था की हिरासत से रिहा होने के बाद शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में इमरान खान सेना पर जमकर बरसे।

उन्होंने पाकिस्तानी सेना को राजनीतिक पार्टी बनाने की सलाह दी। इमरान ने कहा कि सेना के कुछ लोग उनकी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को कुचलने पर तुले हुए हैं। साथ ही उन्होंने उनको लेकर समीक्षा करने की सलाह दी और कहा कि उसके कदमों ने देश को पहले ही यहां लाकर खड़ा कर दिया है।

शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी के डर से खुद को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) परिसर में घंटों बंद रखने के बाद इमरान खान शनिवार को अपने लाहौर घर लौट आए। लाहौर के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ने आईएचसी द्वारा सभी मामलों में जमानत दिए जाने के बावजूद “अपहरण के लिए सरकार” पर निशाना साधा।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी के उस बयान पर निशाना साधते हुए जिसमें उन्होंने इमरा खान को पाखंडी कहा था। इस पर इमरान ने कहा कि मेरी बात सुनिए मिस्टर डीजी आईएसपीआर, आप तब पैदा भी नहीं हुए थे जब मैं दुनिया में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा था और इसके लिए अच्छा नाम कमा रहा था। मुझे पाखंडी और सेना विरोधी कहने के लिए आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।

इमरान खान ने कहा कि अगर आप राजनीति करना चाहते हैं तो आप अपनी खुद की पार्टी क्यों नहीं बनाते हैं। आपको इस तरह के ओछे आरोप लगाने का अधिकार किसने दिया है। थोड़ी शर्म आनी चाहिए यह कहने के लिए कि किसी और ने सेना को उस हद तक नुकसान नहीं पहुंचाया, जितना मैंने किया, और वह आप हमें कुचल देंगे।

पाक सेना प्रमुख बोले- प्रमुख प्रतिष्ठानों पर और हमले बर्दाश्त नहीं

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने शनिवार को चेतावनी दी कि सशस्त्र बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर आगे कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे और हाल की तोड़ फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प लिया। जनरल मुनीर ने पहली बार पेशावर में कोर मुख्यालय का दौरा किया, क्योंकि शहर में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा सरकारी रेडियो पाकिस्तान की इमारत पर हमला सहित हिंसा की कुछ सबसे खराब घटनाएं देखी गईं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here