Home Breaking News Rajouri encounter: केसरी हिल में आतंकियों की तलाश जारी, ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला

Rajouri encounter: केसरी हिल में आतंकियों की तलाश जारी, ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला

0
Rajouri encounter: केसरी हिल में आतंकियों की तलाश जारी, ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला

[ad_1]

Rajouri encounter: Search for terrorists continues in Kesari Hill

राजोरी एलओसी पर तैनात सेना का जवान
– फोटो : संवाद

विस्तार

केसरी हिल इलाके में सेना के पैरा कमांडो पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। लगातार खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

अभियान की निगरानी सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी खुद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है। कंडी के केसरी हिल से सटे दरहाल, थन्नामंडी, शाहदरा, पंगाई के जंगलों में भी सेना और एसओजी के जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

केसरी हिल इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को पनाह देने और खाने के साथ अन्य सामग्री मुहैया करवाने वाले संदिग्ध लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सेना का खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ब्रांच और अन्य खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। 

उनसे यह पता लगाने में जुटी हैं की किन लोगों ने आतंकवादियों को पनाह दी थी और हमले के बाद आतंकवादी किस क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस संदर्भ अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here