Home Breaking News S Jaishankar: हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा, जयशंकर ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

S Jaishankar: हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा, जयशंकर ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

0
S Jaishankar: हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा, जयशंकर ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

[ad_1]

s jaishankar discusses Indo-Pacific Ukraine war with his 8 counterparts in Sweden

विदेश मंत्री एस जयशंकर।
– फोटो : PTI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लातविया, लिथुआनिया और रोमानिया के अपने समकक्षों के साथ यहां बैठकों के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन युद्ध सहित कई मामलों पर चर्चा की है। जयशंकर ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे थे।

फ्रांस की विदेश मंत्री से की मुलाकात

ईआईपीएमएफ से अलग शनिवार को एस जयशंकर ने अपने समकक्षों से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलकर खुशी हुई। बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को सफल बनाने को लेकर उनकी तरह उत्साहित हूं। हिंद-प्रशांत और जी-20 पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मोदी को पेरिस में होने वाली परेड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी।

अन्य नेताओं से भी मिले जयशंकर

जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से भी मुलाकात की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘अपने मित्र और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री शालेनबर्ग के साथ गर्मजोशी से और सार्थक चर्चा हुई। गतिशीलता और प्रवासन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की।’

बेल्जियम की विदेश मंत्री हादजा लाहबीब के साथ पहली बैठक में जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने बुल्गारिया के विदेश मंत्री इवान कोंडोव के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया और मजबूत होते द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ भी मुलाकात की।

जयशंकर ने लातविया के विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स से भी मुलाकात की और यूक्रेन विवाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर ने लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रिलस लैंड्सबर्गिस से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘लिथुआनिया के विदेश मंत्री लैंड्सबर्गिस के साथ द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत पर एक अच्छी बातचीत हुई। जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग देने के लिए अपने रोमानियाई समकक्ष बोगदान ऑरेस्कु को धन्यवाद दिया।’ जयशंकर बांग्लादेश से स्वीडन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here