[ad_1]
हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया
प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है रोहित की टीम
नई दिल्ली. कई गोल्डन डक के बाद आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में भी मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी रही. खैर, कुछ अंधेरी रातों के बाद सूर्या ने अपना तेज दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली. उस मैच में स्काई ने 35 गेंदों में 83 रन ठोके. हालांकि, इस धुआंधार पारी के बाद सूर्या एक भूल कर बैठे, जिसका एहसास उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी टीम को अगले मैच में हुआ.
दरअसल, आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने के बाद राशिद खान ने कहा था, ‘हम स्काई को कहां गेंदबाजी करें.’ इस पर सूर्या ने चुनौती देने वाले अंदाज में जवाब दिया, ’12 को मिलते हैं राशिद भाई.’ राशिद खान ने मुंबई के खिलाफ भले ही चार विकेट लिए, लेकिन वह सूर्यकुमार यादव को नहीं रोक पाए. स्काई ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
सूर्या के चैलेंज से सुलग रहे राशिद को जब बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने मिस्टर 360 को जवाब देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. अफगानी ऑलराउंडर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में दस छक्के उड़ाए, जबकि सूर्या अपनी शतकीय पारी में छह छक्के ही मार सके. अपर कट से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट तक को जब दर्शकों ने राशिद के बल्ले से निकलता देखा तो वे केवल दांतों तले अंगुलियां ही दबाए दिखाई दिए. मैच हारने के बावजूद राशिद खान ना सिर्फ दिल जीतने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को भी झटका दे डाला.
राशिद खान की करामात, IPL 2023 में बनेगा महारिकॉर्ड! लीग में पहली बार मचेगा ऐसा कोहराम
प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए नेट रन रेट की बड़ी भूमिका होगी. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के पास अपने रन रेट को माइनस से प्लस में करने का मौका था, लेकिन राशिद खान ने रोहित शर्मा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. गुजरात को 27 रन से हराने के बावजूद मुंबई का नेट रन रेट अब भी माइनस (-0.117) में ही है. प्वाइंट टेबल में मुंबई 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है.
रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर
टी20 करियर की बेस्ट पारी
राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 गेंद में 246.88 की स्ट्राइक रेट नाबाद 79 रन बनाए. अफगानी ऑलराउंडर की यह पारी ना केवल आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है बल्कि उनके टी20 करियर में भी यह उनका सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल करियर में कुल 33 छक्के जमाने वाले राशिद ने इसमें से 10 छक्के तो इसी पारी में उड़ाए. वैसे, क्रिकेट इतिहास ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है कि जब किसी खिलाड़ी को छेड़ा गया तो उसने ऐसा पलटवार किया कि विरोधी टीम उससे उबर नहीं पाई. युवराज सिंह के छह छक्के भी ऐसे ही छेड़छाड़ का नतीजा थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rashid khan, Rohit sharma, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:29 IST
[ad_2]
Source link