[ad_1]
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लगभग डेढ़ साल हो गए हैं। यह दोनों हिंदी सिनेमा के ऐसे पावरफुल कपल हैं जिन्हें किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहना आता है। शादी के बाद सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ नाम से रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म के सोमवार को हुए ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना के बारे में बात करते हुए विक्की ने कई राज खोले। विक्की का दावा है कि कटरीना के साथ उनका रिश्ता कई जन्मों का है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कटरीना की एक ऐसी डिमांड के बारे में जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।
‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना की डिमांड के बारे में विक्की कहते हैं, ‘मैं आज भी बहुत ही मध्यवर्गीय सोच वाला लड़का हूं। मैं आपको एक वाक्या बताता हूं। मेरी मैडम (कटरीना) को घर में एक बार चाहिए। मैंने कहा कि ठीक है ले लेंगे। लेकिन जब उन्होंने मुझे होम बार का दाम बताया तो मेरे होश उड़ गए। मैंने कहा कि इतना तो मुझे एक फिल्म के लिए मिलता है जितना इस एक बार में लग जाएगा। आप कहोगी तो मैं खुद ट्रे लेकर खड़ा हो जाऊंगा लेकिन इतना महंगा बार प्लीज रहने दो। और इतना महंगा बार बनाने के बाद तो पीने के बाद चढ़ेगी भी नहीं।’
इसे भी पढ़ें- Fahmaan Khan: ‘वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर…’, कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा
अपनी रियल और रील जिंदगी के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, ‘भगवान जीवन में हर किसी को संतुलन जरूर देता है। जब मेरी असल जिंदगी इतनी अच्छी चल रही है। मुझे कटरीना जैसी पत्नी मिल गई है तो मैं किरदारों के साथ खेल लेता हूं। भगवान भी चाहते हैं कि एक जगह शांति रहे और एक जगह उथल पुथल। तो बस चल रहा है और यही जीवन को बैलेंस कर रहा है।’
अपनी फिल्म के मुद्दे यानी क्रॉस कल्चर शादी पर बात करते हुए विक्की ने कहा, ‘क्रॉस कल्चर शादी का तो मेरा निजी अनुभव है। एक तरफ पूरा पिंड पंजाब था और दूसरी तरफ यूके रिटर्न तो अलग ही माहौल था। खाते वक्त देखा गया कि सब खाने की लाइन में लगातार लगे हुए हैं क्योंकि खाने के मामले में तो पंजाब को कोई भी पीछे नहीं कर सकता है। हमारे यहां तो लोग शादियों में आते ही इसलिए हैं कि खाना मिलेगा। और फिर कहेंगे कि गोलगप्पे खत्म हो गए। ऐसे ही शादियों में मजा आता है क्योंकि यही तो खूबसूरती है हमारी शादियों की।’
ये पूछे जाने पर कि क्या शादी उनके लिए किसी तरह का रिश्ता है, विक्की ने तुरंत जवाब दिया, ‘शादी मेरे लिए जन्म जन्म का रिश्ता है। मेरा रिश्ता मेरी पत्नी कटरीना के साथ भी जन्म जन्म का है।’ विक्की की इस आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में उनके साथ सारा अली खान हैं। फिल्म का निर्देशन किया है लक्ष्मण उतेकर ने और निर्माता है दिनेश विजन। ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
[ad_2]
Source link