[ad_1]
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
क्रीज पर फिलहाल शिवम दुबे (18 रन, 18 गेंद) और रविंद्र जडेजा (6 रन, 11 गेंद) बने हुए हैं।
पारी के 14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दिए मात्र 5 रन।
पारी के 14वें ओवर में सुयश शर्मा ने दिए मात्र 4 रन।
पारी के 13वें ओवर में सुनील नारायण ने दिए मात्र 2 रन।
पारी के 12वें ओवर में शिवम दुबे ने सुयश शर्मा को जड़ा छक्का।
पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर सुनील नारायण ने अंबाती रायडू तो वहीं आखिरी गेंद पर मोईन अली को क्लीन बोल्ड किया। रायडू ने 4 जबकि मोईन ने महज 1 रन बनाया।
पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। उन्होंने 28 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
पारी के 9वें ओवर में सुनील नारायण ने दिए महज 4 रन।
पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने अजिंक्य रहाणे को लॉन्ग-ऑफ पर खड़े जेसन रॉय के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। रहाणे ने 16 रन बनाए।
पारी के 7वें ओवर में सुनील नारायण ने दिए महज 5 रन।
पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा की कसी हुई गेंदबाजी, आए मात्र 4 रन।
पारी के पांचवे ओवर में रहाणे ने हर्षित राणा को जड़ा एक छक्का और एक चौका।
पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने ऋतुराज गायकवाड़ को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 13 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए।
पारी के तीसरे ओवर में कॉनवे ने वैभव को जड़ा चौका।
पारी के दूसरे ओवर में डेवोन कॉनवे ने हर्षित राणा को लगाया चौका।
पारी के पहले ओवर में ऋतुराज ने वैभव अरोड़ा को जड़ा चौका।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
[ad_2]
Source link