[ad_1]
03:47 PM, 15-May-2023
Haryana Board 12th Toppers करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं।
03:43 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 74.6 फीसदी रहा है। परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
03:42 PM, 15-May-2023
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; सिवानी मंडी की नैंसी ने किया टॉप। ं
03:37 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट हरियाणा बोर्ड 12 वी का रिजल्ट 81.65% रहा
03:16 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2023 कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा जल्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दोपहर तीन बजे 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जानी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट besh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 2023 में, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं थीं और 28 मार्च को समाप्त हुईं थीं। परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की गईं थीं।
03:01 PM, 15-May-2023
Haryana Board Class 12th Result HBSE एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें?
अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, ‘RESULTHB12’ टाइप करें। और इसे 56263 पर भेज दें।
02:46 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result Live चंद मिनट में होगा जारी
HBSE Result आने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को कुछ अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर प्रदान करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे।
02:42 PM, 15-May-2023
HBSE Result 2023: bseh.org.in पर कैसे चेक करें?
-
चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 10वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें। -
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।
02:26 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2023 Today For Class 12th
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के लिए एक माह के अंदर रिजल्ट देना बड़ी चुनौती भी थी। लेकिन बोर्ड प्रशासन ने वार्षिक परीक्षार्थियों के साथ साथ विशेष परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी एक साथ ही घोषित किए जाने का मन बना लिया था। इसी को लेकर बोर्ड ने अतिरिक्त संसाधन जुटाकर रिजल्ट को तैयार कराने में पूरी ताकत झोंक दी। शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को पहले बारहवीं कक्षा और फिर अगले दिन 16 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की है।
01:51 PM, 15-May-2023
Haryana HBSE Result: हरियाणा बोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से कैसे देखें
छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएच मोबाइल एप या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। छात्रों को निम्न प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता –
-
स्टेप 1: अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें। -
स्टेप 2: 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' एप टाइप करें और इंस्टॉल करें। -
स्टेप 3: अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ एप पर रजिस्टर करें। -
स्टेप 4: 'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें। -
स्टेप 5: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
01:34 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2021 में Covid-19 से रद्द हुई थी बोर्ड परीक्षा
2021 में, कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी और सभी छात्रों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि उससे पहले 2020 के 80.34 प्रतिशत और 2019 के 74.48 प्रतिशत की तुलना में 2021 में उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।
01:19 PM, 15-May-2023
Haryana Board बीते साल 90.51 फीसदी छात्राएं सफल
पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.51 फीसदी रहा था, जबकि लड़कों का 2022 में कुल पास प्रतिशत 83.96 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
01:14 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड बीते साल 87.08 फीसदी रहा था 12वीं का रिजल्ट
बीते साल कक्षा 12वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.08 फीसदी था। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 86.61 फीसदी, साइंस का पास प्रतिशत 85.84 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 92.52 फीसदी रहा था।
12:41 PM, 15-May-2023
Haryana Board 12th Result बीते साल 2.45 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
बीते साल यानी 2022 में, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गईं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 2,90,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 2.45 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 2.13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की थी।
12:10 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट लाइव: Haryana HBSE Result 2023 कहां चेक करें?
रिजल्ट आने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को कुछ अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर प्रदान करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक चेक कर सकेंगे –
– bsehexam.org
– bseh.org.in
[ad_2]
Source link