[ad_1]
CSK vs KKR, Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 61वें मैच में केकेआर ने धोनी की सीएसके को उन्हीं के घर में 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए. इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों ने 4 विकेट पर 147 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. कोलकाता के अब 12 अंक हो गए हैं.
[ad_2]
Source link