[ad_1]
09:09 PM, 14-May-2023
सिद्धारमैया और शिवकुमार के समर्थकों ने की नारेबाजी
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थकों ने नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि 2-3 दिन में कर्नाटक के नए सीएम का एलान होगा।
09:02 PM, 14-May-2023
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म
बेंगलुरु में चल रहे कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। यानी कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसल खरगे करेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि सोमवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली आ सकते हैं।
08:56 PM, 14-May-2023
सीएलपी ने निर्णय मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ने का किया फैसला
कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी (AICC) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है। नवनिर्वाचित विधायकों ने मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है।
CLP Resolution: The Congress Legislature Party (CLP) unanimously resolves that AICC President is hereby authorised to appoint the new Leader of the Congress Legislature Party. #KarnatakaResultsWithPTI pic.twitter.com/NzyuquWVTn
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2023
08:35 PM, 14-May-2023
कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू
कर्नाटक में सरकार गठन पर चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बेंगलुरु में शुरू हुई।
07:51 PM, 14-May-2023
विधायक दल की बैठक से पहले चार नेताओं ने की अलग मुलाकात
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले चार नेताओं ने अलग से बैठक की। इन नेताओं में कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला ने अलग से बैठक की। बैठक में केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे।
07:25 PM, 14-May-2023
हिमंत बिस्व सरमा ने कर्नाटक चुनाव परिणामों पर कही यह बात
कर्नाटक चुनाव परिणामों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वे (कांग्रेस) सिर्फ एक राज्य में जीते हैं और ऐसे हल्ला मचा रहे हैं जैसे कोई विश्व युद्ध जीत लिया हो, हमने कई राज्यों में जीत हासिल की है, लेकिन हमने कभी भी ओवररिएक्ट नहीं किया।
07:19 PM, 14-May-2023
बैठक के लिए होटल पहुंचे डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएलपी बैठक के लिए बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे।
#WATCH | Karnataka Congress president DK Shivakumar arrives at Shangri-la Hotel in Bengaluru for CLP meeting pic.twitter.com/fQRa0frk9c
— ANI (@ANI) May 14, 2023
06:49 PM, 14-May-2023
होटल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया।
#WATCH | Senior Congress leader and former Karnataka CM Siddaramaiah arrives at Shangri-La hotel in Bengaluru for CLP meeting pic.twitter.com/MP33Hg2F55
— ANI (@ANI) May 14, 2023
06:41 PM, 14-May-2023
CLP की बैठक के लिए होटल पहुंचे कांग्रेस नेता
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए बेंगलुरु के एक होटल में पहुंचे कांग्रेस नेता।
#WATCH | Karnataka: Congress leaders arrive for CLP meeting at a hotel in Bengaluru#KarnatakaElection2023 pic.twitter.com/5sIgZ97Mh1
— ANI (@ANI) May 14, 2023
06:09 PM, 14-May-2023
समर्थकों ने डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने के नारे लगाए
#WATCH | Supporters of Karnataka Congress president DK Shivakumar raise slogans of ‘DK Shivakumar as CM’ ahead of the party’s CLP meeting in Bengaluru pic.twitter.com/fraFp9CTSe
— ANI (@ANI) May 14, 2023
05:20 PM, 14-May-2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद आलाकमान को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में थोड़ा समय लगेगा।
#WATCH | Delhi: CLP meeting will be held today and will hand over the report to the high command after which the high command will take its time to declare the name of the CM: Congress president Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/aN73izKr8G
— ANI (@ANI) May 14, 2023
05:08 PM, 14-May-2023
घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को लागू करेंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में कहा कि हमारे पर्यवेक्षक बेंगलुरु गए हैं, उनके पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद वे अपनी राय हाईकमान से साझा करेंगे और फिर वे (हाईकमान) यहां से अपना फैसला भेजेंगे। खरगे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार कर कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाया है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं। हम अपने मंत्रिमंडल के गठन के बाद अपने घोषणापत्र में जनता से किए गए सभी पांच वादों को लागू करेंगे।
05:05 PM, 14-May-2023
असदुद्दीन ओवैसी ने कही यह बात
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने वादे पूरे करेंगे। हम और मेहनत करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
05:00 PM, 14-May-2023
पीएम मोदी और उनके प्रचार अभियान से लोग थक चुके हैं: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि लोग पीएम मोदी और उनके प्रचार अभियान से थक चुके हैं, चाहे उन्होंने कितने भी रोड शो किए हों…लेकिन लोगों में उत्साह नहीं था। उन्होंने कहा कि बजरंग दल अलग है और बजरंगबली अलग हैं। बजरंग दल नफरत और हिंसा की राजनीति फैलाने में विश्वास रखता है…कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि कोई भी संगठन जो कानून तोड़ता है, धार्मिक नफरत, धार्मिक कट्टरता फैलाता है, सांप्रदायिक हिंसा फैलाता है, उससे कानून और संविधान के अनुसार निपटा जाएगा।
04:20 PM, 14-May-2023
हरपनहल्ली से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को दिया समर्थन
कर्नाटक के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि लता मल्लिकार्जुन ने राज्य में कांग्रेस पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया है। लता मल्लिकार्जुन हरपनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं। लता मल्लिकार्जुन, अनुभवी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत एमपी प्रकाश की बेटी हैं। एमपी प्रकाश एक अनुभवी समाजवादी और जनता परिवार के नेता थे। अपने अंतिम दिनों में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसे उनके बेटे एमपी रवींद्र ने जारी रखा था, जिनकी 2018 में मृत्यु हो गई थी।
[ad_2]
Source link