Home Breaking News Mothers Day: मदर्स डे पर अपनी मां को दें इलेक्ट्रिक स्कूटर का तोहफा, बढ़ जाएगा सेलिब्रेशन का मजा

Mothers Day: मदर्स डे पर अपनी मां को दें इलेक्ट्रिक स्कूटर का तोहफा, बढ़ जाएगा सेलिब्रेशन का मजा

0
Mothers Day: मदर्स डे पर अपनी मां को दें इलेक्ट्रिक स्कूटर का तोहफा, बढ़ जाएगा सेलिब्रेशन का मजा

[ad_1]

दुनिया के ज्यादातर देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। कुछ सालों से इसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी मां के लिए यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं तो कम कीमत में कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बतौर गिफ्ट दिया जा सकता है।



बाउंस इनफिनिटी

बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद कम कीमत में बाजार में उपलब्ध है। कंपनी के ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी का विकल्प भी मिलता है। इसमें 1.9 Kwh की बैटरी मिलती है जिससे स्कूटर को करीब 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में चार घंटे लगते हैं। इसमें लगी मोटर से 2.01 बीएचपी और 85 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही ड्राइविंग के लिए पावर और ईको मोड भी मिलते हैं। इसकी कीमत 64299 रुपये है।

यह भी पढ़ें – Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा

हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से ऑप्टिमा सीएक्स को कम बजट में पेश किया जाता है। इसमें 1200 वॉट की मोटर के साथ 30 Ah की बैटरी मिलती है। जिसे चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसकी कीमत 67190 रुपये है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट लॉक, यूएसबी पोर्ट, पोर्टेबल बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल


ओडिसी रेसर

ओडिसी रेसर लाइट वी2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट किया जा सकता है। इस स्कूटर को भी तीन से चार घंटे में चार्ज करने के बाद करीब 75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, एंटी थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 77250 रुपये है।

यह भी पढ़ें – Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान


एंपियर मैग्नस

83900 रुपये की कीमत पर एंपियर का मैग्नस ईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा जा सकता है। इसमें साइड स्टैंड सेंसर चार्जर अपग्रेड, सीबीएस, एलसीडी स्क्रीन, रिवर्स मोड, एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ ही 1.8KW की मोटर मिलती है। इसके साथ ही इसमें 60V-38.25Ah की बैटरी मिलती है, जिससे स्कूटर को 80-100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here