Home Breaking News Parineeti Raghav Engagement Look : सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ

Parineeti Raghav Engagement Look : सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ

0
Parineeti Raghav Engagement Look : सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ

[ad_1]

Parineeti-Raghav Engagement Look : इतने दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई। काफी लंबे समय से दोनों की सगाई की बातें चल रहीं थीं। अदाकारा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में धूमधाम से हुई। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। बीती शाम जैसे ही दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की फोटोज अपलोड की, लोगों ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

हर कोई राघव और परिणीति की फोटोज पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहा था। सगाई के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर जमकर पोज भी दिए। दोनों सगाई के आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे। दोनों ने बेहद ही लाइट रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा था। अगर आप इनके आउटफिट के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

एक्ट्रेस ने बीती शाम सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जिस पल का मुझे इंतजार था… और मैंने हां कह दी‘। तस्वीरों के आने के बाद लोग कपल को बधाई देने लगे। दोनों ने सगाई के दिन पेस्टल रंग के आउटफिट पहन कर मैचिंग की थी। सगाई में दोनों का ही लुक काफी रॉयल लग रहा था। 

किसने डिजाइन किया था एक्ट्रेस  का आफटफिट

अपनी सगाई के लिए एक्ट्रेस ने इस आईवरी कलर के पैंट सूट को चुना था। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की सगाई वाली ड्रेस पर काफी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। परिणीति ने जो दुपट्टा कैरी किया था, उस पर भी हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी पहनी थी। एक्ट्रेस ने सगाई के दिन ग्लोसी मेकअप कैरी किया था। 

अचकन में सांसद का क्लासी लुक

वहीं अगर बात करें राघव के लुक की तो आप सांसद राघव चड्ढा भी आईवरी कलर की अचकन ड्रेस में दिखाई दिए। इस लुक में वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। राघव चड्ढा की ड्रेस को उनके अंकल पवन सचदेवा ने डिजाइन किया है। 

इंगेजमेंट रिंग की फ्लॉन्ट

इस सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कईं तस्वीरें शेयर की। परिणीति चोपड़ा को राघव ने सगाई में एक सटल सॉलिटेयर पहनाया था। वहीं एक्ट्रेस ने आप सांसद को गोल्ड बैंड पहनाया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here