Home Sports RCB दिन के मैचों मे हो जाती है और भी खूंखार, बड़ो-बड़ों पर भारी, 2 टीमें खतरे में डालेंगी प्‍लेऑफ की दावेदारी!

RCB दिन के मैचों मे हो जाती है और भी खूंखार, बड़ो-बड़ों पर भारी, 2 टीमें खतरे में डालेंगी प्‍लेऑफ की दावेदारी!

0
RCB दिन के मैचों मे हो जाती है और भी खूंखार, बड़ो-बड़ों पर भारी, 2 टीमें खतरे में डालेंगी प्‍लेऑफ की दावेदारी!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को उन्‍हीं के घर पर मात दी. संजू सैमसन एंड कंपनी की यह टूर्नामेंट में 13 मैचों के बाद सातवीं हार है. वहीं, आरसीबी 12 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार साथ 12 अंकों पर है. वो मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. फाफ डु प्‍लेसिस की टीम अगर बाकी बचे दो मैच भी जीत लेती है तो आसानी से प्‍लेऑफ में पहुंच जाएगी. वहीं, राजस्‍थान के लिए अब आगे की राह असंभव जैसी हो गई है. आखिरी मैच जीतने के बावजूद भी उन्‍हें अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करना होगा. इस सीजन बैंगलोर के लिए टूर्नामेंट में एक अलग ही पैटर्न देखने को मिला.

अबतक 12 मैच खेल चुकी आरसीबी ने इस सीजन कुल चार मुकाबले दिन में खेले हैं जबकि बाकी आठ मैच ये टीम रात में खेली. विराट कोहली एंड कंपनी दिन में खेले सभी मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही. उधर, रात के मैच की बात करें तो इस सीजन यह टीम आठ में से छह मैचों में हारी. केवल दो मुकाबलों में ही इस टीम ने जीत दर्ज की. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बैंगलोर की टीम दिन के मैचों की शेर है. रात में वो भीगी बिल्‍ली बन जाते हैं. दिल्‍ली कैपिटल्‍स और पंजाब किंग्‍स के अलावा इस सीजन दो बार राजस्‍थान को आरसीबी ने दिन के मैचों में हराया.

दो टीमें खतरें में डालेंगी दावेदारी!

12 मैच खेल चुकी आरसीबी को भले ही इस सीजन दोपहर के सभी चार मैचों में जीत मिली हो लेकिन आगे की रहा इस टीम के लिए बेहद कठिन होने वाली है. बाकी बचे दो मैचों में उन्‍हें रात को मैदान में उतरना है. 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाफ डु प्‍लेसिस की टीम मैदान में उतरेगी. ऐसे में रात को आठ में से छह मुकाबले हार चुकी आरसीबी को काफी संभलकर रहना होगा. अन्‍यथा प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों पर बट्टा लग सकता है.

आज के मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 59 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह आरसीबी ने 112 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. आज के मैच में फाफ डु प्‍लेसिस और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने अर्धशतक जड़ा. आरसीबी के वेन पानेल ने तीन विकेट हॉल अपने नाम किया.

Tags: Faf du Plessis, IPL 2023, RCB vs RR, Royal Challengers Bangalore, RR vs RCB, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here