[ad_1]

कंटेनर में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले से सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डहिया-परोरवा माईनर गांव के समीप सोमवार दोपहर एक कंटेनर पोल से लटके हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आग लगते ही चालक कंटेनर से कूद गया। आग लगे कंटेनर की चपेट में आने से बुलेट बाइक सवार एक युवक और किशोर जिंदा जल गए।
बाइक भी जलकर खाक हो गई। यह सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शवों को कब्जे में लिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
औद्योगिक क्षेत्र की ओर से एक कंटेनर सोमवार दोपहर परोरवा की ओर जा रहा था। डहिया गांव के समीप कंटेनर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इससे उसमें भी करंट प्रवाहित होने लगा। चालक कंटेनर छोड़कर कूद गया। इस दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी पप्पू यादव का 21 वर्षीय पुत्र सुनील यादव और बृजेश यादव का पुत्र 16 वर्षीय शांतनु यादव बुलेट से परोरवा गांव से एलुमिनियम का दरवाजा लेकर घर जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, पुरोहित समेत सात लोग झुलसे
[ad_2]
Source link