Home Breaking News जब सारा को आया गुस्सा, बोलीं ‘हां हूं मैं चीप! बताओ इतना महंगा तौलिया कौन खरीदता है?’

जब सारा को आया गुस्सा, बोलीं ‘हां हूं मैं चीप! बताओ इतना महंगा तौलिया कौन खरीदता है?’

0
जब सारा को आया गुस्सा, बोलीं ‘हां हूं मैं चीप! बताओ इतना महंगा तौलिया कौन खरीदता है?’

[ad_1]

पटौदी नवाब सैफ अली खान और उनकी बेगम अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान का देसी अंदाज जग जाहिर है। उनका दावा भी रहा है कि एक मध्यवर्गीय परिवार की लड़की की झलक दिखाने वाले रोल ही करती हैं। आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में वह एक बार फिर से इंदौर के एक मध्यवर्गीय परिवार की बहू के किरदार में दिखेंगी। सोमवार 15 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सारा ने बताया कि वह दिल से एक भारतीय देसी लड़की हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए।



सारा कहती हैं, ‘अगर मैं अपने किरदारों की बात करूं तो यही समझा सकती हूं कि मैं अपने देश की धड़कन से बहुत हद तक जुड़ी हुई हूं। मैं यह सोच कर बड़ी हुई कि मैं भारत की एक देसी लड़की हूं। एक ऐसी लड़की जो जुहू में अपनी मां के साथ रहती है। मेरी जिंदगी में मैंने कोई भी बड़ी-बड़ी चीजें नहीं रखी हैं। एक सीधा साधा जीवन जीती हूं। मैं अपनी इस भारतीयता पर गर्व करती हूं। अगर बात करूं अपने किरदारों कि तो यहां पर हर बार मेरे निर्देशकों का नजरिया होता है क्योंकि उन्हीं के कारण मैं एक मिडिल क्लास लड़की के किरदार को अच्छे से निभा पाती हूं।’


अपने सह अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, ‘मुझे लगता है विक्की चौथे अभिनेता हैं जिन्होंने मेरे साथ काम करते हुए शादी कर ली। मेरे साथ यही हो रहा है कि जो भी मेरे साथ काम करता है, उसकी शादी हो जाती है। मैं सभी अभिनेताओं को बोलना चाहती हूं कि जिन लोगों को शादी करने की इच्छा है वह मेरे साथ एक फिल्म कर लें। और जिन लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करनी है वह उन्हें मेरे साथ एक फिल्म करने के लिए भेज सकती हैं। मुझे लगता है कि मेरी एनर्जी में ऐसा कुछ है कि मुझसे मिलने के तुरंत बाद लोग शादी कर लेते हैं।’


इसी बीच सारा की कंजूसी का किस्सा भी निकला। विक्की कौशल बताते हैं,  ‘सारा वास्तव में बहुत ही कंजूस और पैसे बचाने वाली लड़की हैं। हम इंदौर में शूटिंग कर रहे थे और सारा के साथ उनकी मम्मी अमृता जी आई हुईं थी। उस समय मैंने सच में अपनी आंखों से देखा कि सारा उन्हें डांट रही हैं। मुझे लगा दोनों का कुछ निजी होगा बीच में नहीं बोलना चाहिए। लेकिन जब रात में हम मिले और मैंने पूछा कि क्या हो गया? तब सारा ने कहा कि मेरी मां मेरे लिए सोलह सौ रुपये की तौलिया लाई हैं। सोचो ये लड़की अपनी मां को एक महंगे तौलिए के डांट सकती है।’ इसपर सारा अली खान ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘हां हूं मैं चीप! बताओ सोलह सौ रुपए का तौलिया कौन खरीदता है?’

Ranbir Kapoor: दोस्तों का ब्रेकअप कराने में माहिर थे रणबीर? एक्टर ने किया चौंका देने वाला खुलासा


फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉन्च के दौरान फिल्म के ट्रेलर में अपनी जरा सी झलक दिखाने वाले अभिनेता शारिब हाशमी भी मौजूद थे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और निर्माता हैं दिनेश विजन। फिल्म के प्रचार के लिए विक्की और सारा जुहू बीच पर भी गए और वहां से अपनी गतिविधियों की जानकारी इंस्टाग्राम लाइव के जरिए लोगों से साझा कीं।

समंदर के बीचों बीच करिश्मा को पति ने किया KISS


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here