Home Breaking News पंजाब में महंगी हुई बिजली: दाम प्रति यूनिट 80 पैसे तक बढ़े, CM मान बोले- मुफ्त बिजली योजना पर असर नहीं

पंजाब में महंगी हुई बिजली: दाम प्रति यूनिट 80 पैसे तक बढ़े, CM मान बोले- मुफ्त बिजली योजना पर असर नहीं

0
पंजाब में महंगी हुई बिजली: दाम प्रति यूनिट 80 पैसे तक बढ़े, CM मान बोले- मुफ्त बिजली योजना पर असर नहीं

[ad_1]

Electricity rates increased in Punjab All Update news

पंजाब में बिजली महंगी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही पंजाब विद्युत नियामक आयोग ने सूबे के लोगों को जोर का झटका दिया है। राज्य में घरेलू बिजली के दाम में प्रति यूनिट 80 पैसे तक का इजाफा करने के प्रस्ताव को नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बिजली के नए टैरिफ चार्ज तय कर दिया है। 

नया टैरिफ 16 मई से लागू हो जाएगा। नए टैरिफ में घरेलू, व्यवसायी और औद्योगिक बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रति माह फिक्स चार्ज में भी वृद्धि की गई है। इसके चलते प्रति यूनिट बिजली की नई दरें सभी वर्गों को प्रभावित करेंगी। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि बिजली के बढ़े दाम राज्य सरकार की 600 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना को प्रभावित नहीं करेंगे और इस मद पर बढ़ी हुई दरों का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

नए टैरिफ के अनुसार दो किलोवाट क्षमता वाले घरेलू उपभोक्ता को 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 3.49 रुपये की दर से मिलने वाली बिजली की दर बढ़ाकर 4.49 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। वहीं 101-300 यूनिट तक 5.84 रुपये प्रति यूनिट की जगह अब 6.64 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। 300 यूनिट से अधिक उपभोग पर नई दर 7.75 रुपये प्रति यूनिट होगी। 

2-7 किलोवाट क्षमता वाले उपभोक्ताओं के लिए भी प्रति यूनिट बिजली दर में, 100 यूनिट तक 70 पैसे, 101-300 यूनिट तक 80 पैसे और 300 यूनिट से अधिक उपभोग पर 45 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है लेकिन इसके साथ ही मासिक फिक्स चार्ज में इजाफा किया गया है, जो पहले 100 यूनिट तक 35 से बढ़कर 50, 101-300 यूनिट तक 60 से बढ़कर 75 और 300 से अधिक यूनिट पर 95 से 110 कर दिया गया है। वहीं, बड़े घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 6.63 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.96 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।

गैर आवासीय बिजली सप्लाई में केवल 500 यूनिट से अधिक उपभोग वाले लोगों की जेब ढीली करते हुए 20 किलोवाट से अधिक खपत वाले गैर आवासीय प्रयोग के लिए फिक्स चार्ज के साथ ऊर्जा दरों में भी 6.35 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इस वर्ग में छोटे खपतकारों के लिए केवल फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी की गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here