[ad_1]
06:47 PM, 15-May-2023
बाबा ने मंच से किया यह एलान
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में अगला दरबार गया में लगेगा। बाबा 27 सितंबर को दरबार लगाएंगे। यहां हनुमंत कथा भी होगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने तरैत पाठी मठ से यह एलान किया। उन्होंने कथा वाचन के दौरान कहा कि अब हम जाएंगे गया फिर आएंगे पटना। आपके दिल हनुमान जी की भक्ति कभी न चाहिए घटना। इस अंदाज में बाबा ने गया में अपने कार्यक्रम का एलान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बागेश्वर धाम के जयकारे लगाए।
05:05 PM, 15-May-2023
हनुमंत कथा भजन के साथ शुरू
दिव्य दरबार में पर्ची निकालकर अर्जी सुनने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुंमत कथा की शुरुआत की। बाबा तुलसीदास जी चौपाई दोहराई और सिया-राम की वंदना की। बाबा ने कहा कि अगर आप मुझे कुछ गुरु दक्षिणा देना चाहते हो तो आप कभी अपने बिहार की संस्कृति मत भूलना। यही मेरी दक्षिणा होगी। पूरे विश्व में जितनी बड़ी-बड़ी कंपनियां है वहां शीर्ष पर बिहारी बैठे हैं। यहां एक बढ़कर एक प्रतिभाशाली लोग। बिहार के लोग अगर जागृत रहेंगे तो हमें भरोसा है कि सनातन और भारतीय परंपरा पर आंच नहीं आएगी।
03:18 PM, 15-May-2023

मंच पर ध्यान करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : सोशल मीडिया
आज से सब बिहार के वासी हनुमान जी के हो गए हैं
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं से अपील करते कहा कि भगवान हनुमान की पूजा हर मंगलवार और शनिवार करें। सब विघ्न बाधा दूर हो जाएगी। इसके बाद हनुमान जी के बीच मंत्र का जाप करने की सला दी। बाबा ने कहा कि आज से सब बिहार के वासी हनुमान जी के हो गए हैं। ईश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बातें तब कहीं जब हाथ उठाकर लोगों ने बागेश्वर वाले धाम को लेकर समर्थन जताया। इसके बाद दोपहर 3:15 पर दिव्य दरबार समाप्त हो गया।
03:07 PM, 15-May-2023

पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : सोशल मीडिया
बाबा ने पर्ची लिखी और कहा- आपकी दुकान नहीं चलती
हाजीपुर से आई महिला ने कहा कि पति को डायबिटीज है। बच्चे के भविष्य की चिंता सताती है। दुकान भी नहीं चलती है। इसके बाद बाबा ने पर्ची लिखी और कहा कि आप अपने पति की दूसरी पत्नी हैं। यह सुनकर महिला दंग रह गई। रोते हुए उन्होंने कहा कि आप तो सब जानते हैं बाबा। बाबा ने कहा कि आपको सबकी चिंता रहती है। कुछ दिन बाद आपकी दुकान अच्छे से चलने लगेगी। आपके दोनों बच्चों का भविष्य अच्छा रहेगा। आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगाी।
02:54 PM, 15-May-2023

पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : सोशल मीडिया
बाबा का चैलेंज- अपने पसंद से 2 लोग को ढूंढ कर ले आइए
एक महिला पत्रकार ने पर्ची पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब पहले से लिखे होने की आशंका जताते हुए ताक झांक किया तो बागेश्वर वाले बाबा ने कहा कि आप खुद ही अपने पसंद से 2 लोग को ढूंढ कर ले आइए मैं पहले से उसका जवाब लिखकर रख रहा हूं। काफी खोजबीन के बाद मीडिया कर्मी ने एक पुरुष और एक महिला को उनके बच्चों के साथ ढूंढ कर लाया और फिर पर्ची निकाली गई तो उसका सवाल पहले से लिखा मिला।
02:46 PM, 15-May-2023

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में उमड़ी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
रोते हुए महिला श्रद्धालु ने पूछा- बाबा भक्ति कैसे मिलेगी
एक महिला श्रद्धालु ने रोते-रोते हुए कहा कि गुरुजी संन्यासी बाबा ने कहा था कि तुमको बाबा जी से मिलवाएंगे। आज मैं धन्य हो गई। मुझे बताएं कि मुझे भक्ति कैसे मिलेगी। बाबा ने कहा कि आपको भगवान कृष्ण की भक्त हैं। आप राधा रानी को भी बहुत मानती हैं। आप जीवन भर की भक्ति चाहती हैं। कुछ अपराध हुए जिसका आप प्रायश्चित चाहती हैं। इसके बाद बाबा ने महिला को पर्ची दिया और कहा सारी समस्या दूर हो जाएगी।
02:32 PM, 15-May-2023

दरबार में अर्जी सुनते पंडित धीरेंद्र शास्त्री
– फोटो : सोशल मीडिया।
पर्ची निकालकर लोगों की अर्जी सुन रहे हैं
बागेश्वर धाम वाले बाबा मंच पर पहंच चुके हैं। वह पर्ची निकालकर लोगों की अर्जी सुन रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडाल में मौजूद भीड़ से लोगों को बुला रहे हैं और उनकी अर्जी सुन रहे हैं। इसके बाद बाबा ने भीड़ से पंकज नाम के श्रद्धालु को बुलाया। बाबा ने कहा कि तुम्हारा मन विचलित रहा है। जॉब का योग नहीं बन रहा है। इसके बाद बाद बाबा ने उसे समाधान बताया। बाबा ने भीड़ से दिल्ली से आए एक स्टूडेंट को बुलाया। उसके साथ उसकी मां को मंच पर बुलाया गया। बाबा ने उसकी अर्जी सुनी।
02:22 PM, 15-May-2023
Dhirendra Shastri : गया में लगेगा बाबा का दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- पहले जाएंगे गया फिर आएंगे पटना
मंच से बोले- आज सबकी अर्जी लगेगी
आज दोपहर बाबा होटल पनाश से नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने राघवेंद्र सरकार मठ स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा को देखते ही पंडाल में श्रद्धालु जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर धाम के जयकारे लगाने लगे। बाबा ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि आज सबकी अर्जी लगेगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं होगी। अपने समय पर कथा होगी। लोगों से प्रार्थना की गई है कि बाकी लोगो को आने की आवश्यकता नहीं है।
[ad_2]
Source link