Home Breaking News Faridabad: भ्रष्टाचार के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

Faridabad: भ्रष्टाचार के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

0
Faridabad: भ्रष्टाचार के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

[ad_1]

IAS officer arrested in corruption case

फाइल फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुग्राम से एक आईएएस अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा भवन, दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं। उन्हें एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

 

रेजिडेंट कमिश्नर पर आरोप है कि अवैध रूप से एक टेंडर की राशि 55 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपये कर दी थी। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा, जब वह नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त थे, तब उन्होंने एक ठेकेदार से 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

 

नई दिल्ली के रंजीत नगर निवासी ललित मित्तल की शिकायत पर पिछले साल फरीदाबाद के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा और जेके भाटिया ने मिलकर उससे 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। तीनों लोगों ने मित्तल को बताया था कि रिश्वत की रकम उच्च अधिकारियों में बांट दी गई है। बाद में मित्तल को कोई सरकारी ठेका नहीं मिला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

 

जांच के दौरान, यह पता चला कि आईएएस अधिकारी सिंह ने नगर निगम आयुक्त रहते हुए सोनीपत में एक भवन के निर्माण में अनियमितता की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 52 करोड़ की निविदा राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ कर दिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी कोरोनो वायरस महामारी के दौरान फरीदाबाद में भी तैनात था।

 

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने  बताया कि आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मंगलवार यानी आज   शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here