[ad_1]
IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर दिए अपने इस बयान से अचानक क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी से आग्रह किया है कि वह दिल न तोड़ें और अपने प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं. उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी को आईपीएल में खेलना जारी रखना चाहिए क्योंकि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है.
[ad_2]
Source link