Home Breaking News NorthEast: इस राज्य में फिर पैर पसार रहा उग्रवादी संगठन, ट्रेनिंग के लिए युवाओं को म्यांमार भेजने की कोशिश

NorthEast: इस राज्य में फिर पैर पसार रहा उग्रवादी संगठन, ट्रेनिंग के लिए युवाओं को म्यांमार भेजने की कोशिश

0
NorthEast: इस राज्य में फिर पैर पसार रहा उग्रवादी संगठन, ट्रेनिंग के लिए युवाओं को म्यांमार भेजने की कोशिश

[ad_1]

Banned Garo National Liberation Army is regrouping and trying to send young people from Meghalaya to Myanmar

प्रतिबंधित गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी फिर से संगठित होने की तैयारी में।
– फोटो : social media

विस्तार

प्रतिबंधित गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (GNLA) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कि यह संगठन फिर से खड़े होने के लिए मेघालय के युवाओं को निशाना बना रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि जीएनएलए मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स क्षेत्र के युवाओं को गुरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण के लिए म्यांमार भेजने की कोशिश कर रहा है।

गतिविधियों की निगरानी का आदेश

अधिकारी का कहना है कि राज्य प्रशासन इनके प्रयासों को विफल करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसके लिए वह प्रतिबंधित संगठन के आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की गतिविधियों की निगरानी भी कर रहा है।

खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि जीएनएलए फिर से संगठित हो रहा है। इसे लेकर कई युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें गुरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण के लिए म्यांमार भेजने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हाल ही में एक विशेष शाखा के डिप्टी एसपी ने मेघालय के सभी पुलिस थानों में अधिकारियों से संगठन के पूर्व सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह किया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here