Home Breaking News Satyendar Jain: अकेला महसूस कर रहा हूं, किसी को…पूर्व मंत्री ने खत में की थी ये डिमांड, जेल अधीक्षक पर एक्शन

Satyendar Jain: अकेला महसूस कर रहा हूं, किसी को…पूर्व मंत्री ने खत में की थी ये डिमांड, जेल अधीक्षक पर एक्शन

0
Satyendar Jain: अकेला महसूस कर रहा हूं, किसी को…पूर्व मंत्री ने खत में की थी ये डिमांड, जेल अधीक्षक पर एक्शन

[ad_1]

Tihar Jail SP gets notice after two inmates shifted to Satyendar Jain cell on ex-minister request

सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधीक्षक को दो कैदियों को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में रखने पर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन 11 मई को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में लिखा कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है।

अनुरोध पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में जेल अधीक्षक ने दो कैदियों को रख दिया था। इसे लेकर सत्येंद्र जैन की सुरक्षा पर सवाल उठ गए थे, तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में अब जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद हैं। उन्होंने 11 मई को एक पत्र लिखकर उन्हें अन्य कैदियों के साथ रखने का अनुरोध किया था।

पत्र में उन्होंने अकेलेपन के कारण अवसाद और अधिक सामाजिक संपर्क की आवश्यकता का हवाला दिया था। उन्होंने लिखा था कि एक डॉक्टर ने यह सलाह दी थी। उन्होंने कम से कम दो और लोगों के साथ रहने का अनुरोध किया था। चिट्ठी में लिखा था कि अकेलेपन के कारण मैं उदास महसूस कर रहा हूं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here