Home Breaking News Viral: गॉगल्स पहनकर स्वीडन के रक्षा मंत्री से मिले एस जयशंकर, तस्वीर वायरल; यूजर्स बोले- सर किधर से लिए

Viral: गॉगल्स पहनकर स्वीडन के रक्षा मंत्री से मिले एस जयशंकर, तस्वीर वायरल; यूजर्स बोले- सर किधर से लिए

0
Viral: गॉगल्स पहनकर स्वीडन के रक्षा मंत्री से मिले एस जयशंकर, तस्वीर वायरल; यूजर्स बोले- सर किधर से लिए

[ad_1]

S Jaishankar in Goggles meets Sweden Defence Minister Photo Viral Social Media Users react news and updates

एस जयशंकर और स्वीडन के रक्षा मंत्री।
– फोटो : Twitter/S Jaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, रविवार को ही जयशंकर ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पैल जॉनसन से मुलाकात की। यहां दोनों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा हुई। इसके बाद जयशंकर ने जॉनसन के साथ फोटो भी खिंचाई और इसे ट्विटर पर पोस्ट किया। यूजर्स ने इस फोटो में जयशंकर के गेटअप के साथ उनके चश्मे पर गौर किया और इसे लेकर कई कमेंट्स किए। 

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

जयशंकर के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। @IsolatedMonk नाम के यूजर ने लिखा, “सर चश्मे बड़े सेक्सी लग रहे किधर से लिये?” वहीं कई और यूजर्स ने उन्हें स्टाइलिश, रॉकस्टार और भारत का सुपरस्टार तक बता दिया। एक यूजर @RKMishraEr ने लिखा, “अच्छा चश्मा है सर, श्री मोदीजी का प्रभाव अब आपके ड्रेसिंग स्टाइल पर भी दिखने लगा है।”

एक यूजर @pkpitre ने कहा, “जबरदस्त लुक है सर, आप हीरो हैं और भारत के 007 जेम्स बॉन्ड भी।” ओंकार नाम के यूजर ने लिखा- ‘मेन इन व्हाइट, भारत के टेलर बेहतर हैं।’ यूजर @TrustScore ने लिखा, “टॉम क्रूज और ब्रैड पिट के सामने अब कॉम्पटीशन है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here