[ad_1]
हाइलाइट्स
उमरान मलिक ने आईपीएल के पिछले सीजन में 22 विकेट चटकाए थे
आईपीएल के 16वें सीजन में उमरान मलिक ने अभी तक 7 मैच खेले हैं
नई दिल्ली. पिछले सीजन अपनी तूफानी गेंदबाजी से बैटर्स के दिलों में खौफ पैदा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के युवा पेसर उमरान मलिक आईपीएल के 16वें एडिशन में प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को तरस रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने हालांकि इस सीजन शुरुआती कुछ मैचों में उन्हें मौका दिया लेकिन उसके बाद उन्हें अंतिम एकादश से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर पिछले सीजन जो गेंदबाज मैच विनर साबित हो रहा था उसे अचानक हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं मिल रही? उमरान के प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद टीम के हेड कोच ब्रायन लारा (Brian Lara) ने अब चुप्पी तोड़ी है.
ब्रायन लारा ने उमरान मलिक (Umran Malik) को पिछले कुछ मैचों में अंतिम 11 में शामिल नहीं करने के फैसले का भी बचाव किया. मलिक वर्तमान सत्र में 12 में से 7 मैचों में खेले जिसने उन्होंने केवल 5 विकेट लिए. उन्होंने पिछले सत्र में 22 विकेट हासिल किए थे. ब्रायन लारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको खिलाड़ी की फॉर्म पर गौर करना होता है. हमें उमरान से काफी उम्मीदें थी. उसके साथ काम करने के लिए ( सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच) डेल स्टेन थे. लेकिन हम हर मैच जीतने के लिए खेलते हैं और इसके लिए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान पर उतारनी होती है. फॉर्म ऐसी चीज है जिस पर हम टीम का चयन करते समय ध्यान देते हैं. हमारे पास 25 खिलाड़ी हैं जिनमें से हमें टीम का चयन करना होता है.’
‘मैं चाहता हूं कि कार्तिक त्यागी के बारे में सवाल पूछें’
लारा ने उमरान की तुलना कार्तिक त्यागी से की जिन्हें इस सत्र में अभी तक केवल एक मैच खेलने का मौका मिला है. बकौल ब्रायन लारा, ‘मैं चाहता हूं कि आप (मीडिया) मुझसे त्यागी के बारे में सवाल पूछें क्योंकि वह भी विशिष्ट प्रतिभा है लेकिन उसे केवल एक मौका मिला है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमने टीम के चयन में कुछ गलती की है.’ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गुजरात टाइटंस से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर
उमरान मलिक भारत की ओर से 8 वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 62वें मुकाबले में 34 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित की. इस मुकाबले में गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा वहीं हैदराबाद के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए.
.
Tags: Brian Lara, IPL 2023, Sunrisers Hyderabad, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 17:19 IST
[ad_2]
Source link