[ad_1]
हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस को इस खिलाड़ी ने बीच टूर्नामेंट में दिया था धोखा
ईसीबी ने एशेज सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की
नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगाहै. टीम का मैच विनर खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से एक महीने पहले ही बाहर हो गया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से होगी. इंग्लैंड को अप ने घर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में करनी है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुताबिक स्कैन से पता चला है कि उनकी कोहनी की चोट फिर से उभर आई है जिसके कारण वह गर्मियों के इस सत्र में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे. इसी चोट की वजह से आर्चर आईपीएल के 16वें एडिशन में सिर्फ 4 मैच खेलकर ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम का हिस्सा थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ में रीटेन किया था. स्कैन में दोबार स्ट्रेस फ्रैक्चर उभरने का पता चलने के बाद आर्चर इंग्लैंड और ससेक्स मेडिकल टीम के साथ मिलकर रिहैब कराएंगे. ईसीबी के डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि जोफ्रा आर्चर के लिए यह निराश और परेशान करने वाला समय है. ईसीबी (ECB) ने मंगलवार को आर्चर के बाहर होने की पुष्टि कर दी. इंग्लैंड की टीम को एशेज से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेलना है. आर्चर उस टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे.
जोफ्रा आर्चर आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट से भी हुए बाहर
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 1 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जून से एजबेस्टन में जबकि दूसरा लंदन में 28 जून खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा टेस्ट 6 जुलाई से लीड्स, चौथा टेस्ट 19 जुलाई से ओल्ड ट्रेफर्ड और पांचवां व आखिरी टेस्ट मैच 27 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा.
जोफ्रा के 1 विकेट मुंबई को पड़े 4 करोड़ के
जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने साल 2022 में 8 करोड़ में खरीदा था. पिछले साल वह एक भी मैच नहीं खेले. इस साल वह आईपीएल के शुरुआती मैचों को मिस करने के बाद बीच में टीम से जुड़े लेकिन मुंबई को इस खिलाड़ी का एक विकेट 4 करोड़ का पड़ा. आर्चर ने इस सीजन 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए.
.
Tags: Ashes, IPL 2023, Jofra Archer, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 16:20 IST
[ad_2]
Source link