Home Sports वह रनों का भूखा है… टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू… जो रूट ने भारतीय बैटर के लिए की भविष्यवाणी

वह रनों का भूखा है… टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू… जो रूट ने भारतीय बैटर के लिए की भविष्यवाणी

0
वह रनों का भूखा है… टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू… जो रूट ने भारतीय बैटर के लिए की भविष्यवाणी

[ad_1]

हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में 575 रन बना चुके हैं
यशस्वी को लगातार टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं. यशस्वी का बल्ला इस समय आईपीएल में जमकर रन उगल रहा है. वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. इंग्लैंड के दिग्गज बैटर जो रूट (Jo Root) भी यशस्वी की बैटिंग के मुरीद हैं. इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जो रूट का मानना है कि युवा बैटर यशस्वी जायसवाल बेहद प्रतिभाशाली हैं और जल्द ही भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल के इस सीजन यशस्वी अभी तक 13 मैचों में 47 . 91 की औसत से 575 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक और एक शतक शामिल है.

रूट ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जल्दी ही आप उसे भारत के लिये खेलते देखेंगे. उनके बारे में सबसे प्रभावी बात यह है कि वह रनों का भूखा है और उसे अपनी क्षमता पर भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘वह लगातार सीखता जा रहा है और उसका रवैया भी अच्छा है. वह दूसरे खिलाड़ियों से सीखता है. इस समय उसके खेल में कोई कमजोरी नहीं दिख रही. उसने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को बखूबी खेला है और उसका आत्मविश्वास तो दिख ही रहा है.’

यह भी पढ़ें:उमरान मलिक को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रहा मौका? उठे सवाल… हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल का अनुभव वर्ल्ड कप में काम आएगा
रूट ने यह भी कहा कि आईपीएल का अनुभव भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले विश्व कप में काम आएगा. बकौल जो रूट, ‘इन हालात में खेलने का अनुभव काफी काम आएगा. अलग अलग पिचों पर खेलकर पता चल रहा है कि यहां कैसे खेलना है और यह अनुभव साल के आखिर में जब हम यहां होंगे तब काफी उपयोगी साबित होगा.’

इम्पैक्ट नियम को लेकर क्या बोले जो रूट
पहली बार आईपीएल खेल रहे रूट ने कहा कि इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम को समझने में अभी दो तीन साल लगेंगे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘यह समझने में समय लगेगा कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है और इसका क्या असर हो रहा है. इससे हरफनमौलाओं की उपयोगिता कम होगा या बढ़ेगी. लेकिन यह तो तय है कि इसने आईपीएल को और प्रतिस्पर्धी बनाया है.’

(इनपुट- भाषा) 

Tags: IPL 2023, Joe Root, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here