Home Breaking News Atiq Ashraf Murder: अतीक की पत्नी शाइस्ता पर बड़ी कार्रवाई, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे लेडी डॉन और ये दो शूटर

Atiq Ashraf Murder: अतीक की पत्नी शाइस्ता पर बड़ी कार्रवाई, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे लेडी डॉन और ये दो शूटर

0
Atiq Ashraf Murder: अतीक की पत्नी शाइस्ता पर बड़ी कार्रवाई, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे लेडी डॉन और ये दो शूटर

[ad_1]

Atiq Ashraf Murder Lookout notice against Atiq wife Shaista and Guddu Muslim and Sabir umesh pal murder case

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट पर इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इनमें पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम व साबिर भी शामिल है। इस कार्रवाई के बाद अब तीनों के देश छोड़कर जाने पर रोक लग गई है।

अतीक की पत्नी शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है। उस पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम व साबिर हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों में शामिल हैं। पुलिस और एसटीएफ लगातार इनकी तलाश में जुटी है। गुड्डू मुस्लिम की तलाश में उड़ीसा, मप्र, मुंबई आदि राज्यों में दबिश दी जा चुकी है। 

जबकि साबिर व शाइस्ता की तलाश में पुलिस प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों की खाक छान चुकी है। इसके बावजूद अब तक इनका सुराग नहीं मिल सका है। गुड्डू व साबिर पर पांच-पांच लाख जबकि शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। 

सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी आशंका थी कि पुलिस से बचने के लिए तीनों देश छोड़कर बाहर जा सकते हैं। यही वजह है कि उनके खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कराया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here