Home Breaking News C-17 Globemaster: लेह में रनवे पर फंस गया वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर; सभी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

C-17 Globemaster: लेह में रनवे पर फंस गया वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर; सभी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

0
C-17 Globemaster: लेह में रनवे पर फंस गया वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर; सभी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

[ad_1]

Air Force's C-17 Globemaster Stuck At Leh Runway, Flights Cancelled

लेह एयरपोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायु सेना के एक परिवहन विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह लेह के एकमात्र रनवे पर फंस गया है। इसके कारण लेह हवाई अड्डे से आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गईं हैं। वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि सी-17 ग्लोबमास्टर सर्विस से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहा है। कुशोक बकुला रिमपोची हवाई अड्डे पर अवरुद्ध रनवे के कारण दिन की सभी उड़ानों और लैंडिंग को रोक दिया गया है। जिसके कारण लेह की सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

लेह एयरपोर्ट ने ट्वीट में कहा, ”कुछ परिहार्य परिस्थितियों के कारण आज आईएक्सएल से लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। संबंधित एजेंसियां उपरोक्त परिस्थिति को सुधारने और कल तक उड़ानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चालू करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे।”

कई यात्रियों ने ट्विटर पर शिकायत की कि कल कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है। एक यात्री ने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ से लेह जाने वाली मेरी उड़ान रनवे पर वायुसेना की तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे पर, मुझे बताया गया कि मुझे कल एक अतिरिक्त उड़ान उपलब्ध करायी जाएगी। अब कस्टमर केयर कह रहा है कि 23 मई तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here