Home Breaking News Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- विद्यालय में धमाका…

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- विद्यालय में धमाका…

0
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- विद्यालय में धमाका…

[ad_1]

Delhi School Bomb Threat News South Delhi Amrita School Receives Bomb Threat, Police on Spot

चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी दिल्ली
– फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह 6:45 बजे बम रखे होने की सूचना मिली। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। 

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मेल आने के बाद स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उनका कहना है कि यह पता किया जा रहा है कि यह मेल कहां से और किसने भेजी है।

गौरतलब है कि इससे पहले डिफेंस कॉलोनी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल और डीपीएस मथुरा रोड में बम रखे होने की दो दो बार सूचना मिल चुकी हैं। 26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंची।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here