Home Breaking News Digital: ‘कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी रखते हैं गूगल CEO’, केंद्रीय मंत्री ने क्यों कहा ऐसा, जानें

Digital: ‘कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी रखते हैं गूगल CEO’, केंद्रीय मंत्री ने क्यों कहा ऐसा, जानें

0
Digital: ‘कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी रखते हैं गूगल CEO’, केंद्रीय मंत्री ने क्यों कहा ऐसा, जानें

[ad_1]

Union Minister Anurag Thakur said We should be proud that we are indian

अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की वाहवाही की
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में एक रोजगार मेला में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने पर भी बात की।

 

उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। वहीं, उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से मिले एक वाक्या को बताया। उन्होंने कहा कि पिचई मुझसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला और कहा कि ठाकुर जी मेरा वैक्सीन सर्टिफिकेट तो आज भी मेरे पास रहता है। मुझे दुनियाभर में हार्डकॉपी लेकर जाना पड़ता है। लेकिन भारत में सभी के पास उनके फोन में वैक्सीन सर्टिफिकेट होता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए, जो कोई भी देश नहीं कर पाया है, वो हमने कर दिखाया। 

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख बहनों को सिलेंडर दिया जा चुका है। वहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here