[ad_1]

भारत चीन गतिरोध
– फोटो : iStock
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनावग्रस्त मुद्दों के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच मंगलवार को लद्दाख के संवेदनशील दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में मेजर जनरल स्तर की बैठक हुई। दोनों पक्षों के पूर्वी लद्दाख सेक्टर में कोर कमांडर वार्ता के 18वें दौर के आयोजन के कुछ सप्ताह बाद यह बैठक हुई है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक बैठक में दोनों पक्षों ने एलएसी पर चल रहे गतिरोध को हल करने के तरीकों पर चर्चा की और यह नियमित बैठक थी। दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव है और तीन साल के गतिरोध और कई दौर की बातचीत के बाद भी यहां उनके बीच के मुद्दे सुलझे नहीं हैं।
[ad_2]
Source link