Home Breaking News LSG vs MI Live Score: लखनऊ का सामना मुंबई से, हारने वाली टीम के लिए कठिन होगी प्लेऑफ की रेस, टॉस थोड़ी देर में

LSG vs MI Live Score: लखनऊ का सामना मुंबई से, हारने वाली टीम के लिए कठिन होगी प्लेऑफ की रेस, टॉस थोड़ी देर में

0
LSG vs MI Live Score: लखनऊ का सामना मुंबई से, हारने वाली टीम के लिए कठिन होगी प्लेऑफ की रेस, टॉस थोड़ी देर में

[ad_1]

06:40 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: अंक तालिका में चौथे स्थान पर है लखनऊ

लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। लखनऊ ने 12 में से छह मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। लखनऊ के पास 13 अंक हैं। यह मैच जीतने पर लखनऊ 15 अंक के साथ तीसरे या दूसरे स्थान पर आ जाएगी और इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले रहेंगे। वहीं, यहां पर हारने के बाद लखनऊ के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। लखनऊ ने शुरुआती पांच में से तीन मैच जीते थे, लेकिन अगले सात मैचों में सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है। 

06:38 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: सात मैच जीत चुकी है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन भी शुरुआत कुछ खास नहीं की थी, लेकिन बाद में यह टीम लय में लौटी है। मुंबई ने 12 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। यह मैच जीतने पर मुंबई की टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी और मुंबई का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो जाएगा। वहीं, हारने पर मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। मुंबई को शुरुआती सात में से चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगले पांच में से चार मैच जीतकर यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

06:20 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ का सामना मुंबई से, हारने वाली टीम के लिए कठिन होगी प्लेऑफ की रेस, टॉस थोड़ी देर में

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं। यहां जीतने वाली टीम का प्लेऑफ में खेलना लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम के लिए टॉप चार टीमों में जगह बनाना मुश्किल होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here