Home Sports क्रुणाल पंड्या की चोट फैंस के लिए बनी ढोंग, LSG कप्तान ने रिटायर हर्ट होने की बताई वजह, बोले- मैं टीम के लिए..

क्रुणाल पंड्या की चोट फैंस के लिए बनी ढोंग, LSG कप्तान ने रिटायर हर्ट होने की बताई वजह, बोले- मैं टीम के लिए..

0
क्रुणाल पंड्या की चोट फैंस के लिए बनी ढोंग, LSG कप्तान ने रिटायर हर्ट होने की बताई वजह, बोले- मैं टीम के लिए..

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्रुणाल पंड्या मुंबई के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हुए.
लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) में टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के लिए होड़ लगी हुई है. 16 मई को मुंबई और लखनऊ के बीच प्लेऑफ के लिहाज से एक करो या मरो का मुकाबला देखने को मिला. आखिरी ओवर तक यह मैच तराजू पर रखा दिखाई दिया. लेकिन अंत में लखनऊ ने 5 बार की चैंपियन टीम को 5 रन से शिकस्त दे दी. लेकिन इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या का मैच के अहम मोड़ पर रिटायर हर्ट होना काफी चर्चा में रहा. कई फैंस ने इसे टीम के बचाव के लिए ढोंग बता दिया. लेकिन मैच के बाद कप्तान ने इसकी असली वजह का खुलासा कर दिया था.

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम मुश्किलों से जूझती नजर आई. लेकिन कप्तान क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस ने एक बहुमूल्य पार्टनरशिप कर स्कोर पटरी पर लाया. लेकिन एक समय पर क्रुणाल ने मैच के बीच में ही मैदान से हटने का फैसला किया, जब वह अपने अर्धशतक से महज 1 रन दूर थे. पंड्या ने 49 रन तक पहुंचने के लिए महज 1 चौका और 1 ही छक्का लगाया था. रिटायर हर्ट होने के बाद फैंस ने उनकी चोट को ढोंग बताया. कई लोगों का मानना था कि वह मैदान पर संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला किया. लेकिन मैच के बाद क्रुणाल ने अपने इस फैसले की वजह का खुलासा कर दिया है.

मुझे ऐंठन हो रही थी- क्रुणाल पंड्या

‘प्रेम कहानी अब एक शादी में..’अहमदाबाद में शुभमन गिल के शतक से ‘लव स्टोरी’ का क्या कनेक्शन? सहवाग ने खोला राज!

क्रुणाल ने मैच के बाद बताया, ‘मुझे ऐंठन हो रही थी, मैंने मांसपेशियों में खिंचाव महसूस किया. मैं हमेशा टीम का खिलाड़ी रहा हूं और टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं. लेकिन अंत में लखनऊ की जीत से मैं काफी खुश हूं. मोहसिन का दिल बड़ा है. उनकी सर्जरी हुई और उसके बावजूद वह आईपीएल खेल रहे हैं. हमारे लिए यह आसान नहीं रहा, वास्तव में यह अच्छे नोट पर समाप्त होने की खुशी है. यह मैच जीतकर अच्छा लग रहा है.’

Tags: IPL 2023, Krunal pandya, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here