[ad_1]

कृष्णा अभिषेक ,सुनील ग्रोवर
– फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। कॉमेडिन अपनी मजेदार कॉमेडी से लोगों को काफी हंसा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कृष्णा की तरह कपिल शर्मा के इस शो में सुनील ग्रोवर की दोबारा एंट्री हो सकती है?
सुनील की वापसी पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?
कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो उनसे सवाल किया जा रहा है कि क्या आपकी तरह ही सुनील ग्रोवर की वापसी होगी? इस सवाल पर कृष्णा ने जवाब में कहा, ‘वो उनके ऊपर है, सुनील बहुत ही कमाल के कलाकार हैं, सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। वे बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं और जरूर बहुत मजा आएगा, जब हम लोग सब एक साथ स्टेज पर मौजूद होंगे। भगवान करे वो दिन आए। इस बात को लेकर मैं काफी पॉजिटिव हूं। ऐसा होना चाहिए क्यों नहीं होना चाहिए।’
‘सुनील आ गया तो बहुत लोग बेरोजगार हो जाएंगे’
कृष्णा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सुनील आ गया तो बहुत लोग बेरोजगार हो जाएंगे।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लेकिन भाई तेरी छुट्टी हो जाएगी। एक ने कहा, ‘सुनील वापस आएगा। एक ने तो यहां तक लिखा, ‘बिल्कुल नहीं वो अब नहीं आएगा, ये लेग अभी भी यहीं पर शोज कर रहे हैं और सुनील फिल्में और ओटीटी कर रहा है।’
यह भी पढ़ें- Arpita Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में हुई चोरी, पांच लाख के डायमंड ईयररिंग्स के साथ नौकर गिरफ्तार
[ad_2]
Source link