[ad_1]
SAFF Championship 2023: भारत और पाकिस्तान के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दोनों देशों की फुटबॉल टीम लगभग पांच साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी. दोनों पड़ोसी देशों को बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है. साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (South Asian Football Federation) कप के 14वें टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को हुआ जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली. वहीं, लेबनान, मालदीव, बांग्लादेश और भूटान को ग्रुप बी में रखा गया है.
[ad_2]
Source link