[ad_1]
Team India Cricketer: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने IPL टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को यादगार जीत दिलाने के बाद अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए बताया कि अगर वह डॉक्टर्स के पास सही समय पर नहीं पहुंचते तो उनका हाथ भी काटना पड़ सकता था. मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी. क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज थे, लेकिन मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई. इस जीत से लखनऊ की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंची.
[ad_2]
Source link