[ad_1]

क्रुणाल पांड्या
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके 13 मैच में 15 अंक हो गए हैं। लखनऊ के लिए मैच में मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 42 गेंद पर 49 रन बनाए। वह अपना अर्धशतक नहीं लगा पाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके रिटायर्ड हर्ट होने पर सवाल खड़े हो रहे और कुछ लोग इसे ‘बेईमानी’ तक बता रहे हैं।
दरअसल, 16वें ओवर के समाप्त होने के समय क्रुणाल ने नाबाद 49 रन बना लिए थे। वह अगला ओवर शुरू होने से पहले ही मैदान से बाहर चले गए। नियम के मुताबिक, एक बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट होने की अनुमति है। इसमें बल्लेबाज अपनी पारी के दौरान किसी भी समय खुद को आउट घोषित कर सकता है। बल्लेबाजी के दौरान रिटायर्ड हर्ट होने वाले क्रुणाल गेंदबाजी के समय मैदान पर लौटे और टीम की कमान संभाली। उन्होंने गेंदबाजी भी की। उनकी स्थिति को देखकर फैंस सोच रहे थे कि वह रिटायर्ड हर्ट थे या रिटायर्ड आउट।
[ad_2]
Source link