[ad_1]

अवैध पटाखा फैक्ट्री की जांच के लिए पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम
– फोटो : ANI
विस्तार
मेदिनीपुर के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए गुरुवार को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची। पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग की सदस्य शांति दास ने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच चल रही है। हम जांच पूरी होने के बाद 2-3 दिनों में एक विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।
विस्फोट होने से 9 लोगों की हुई थी मौत
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, अभी पुलिस फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीआईडी, फोरेंसिक विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने भी विस्फोट की जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link