Home Breaking News आज का शब्द: चतुर और यश मालवीय के चुनिंदा दोहे

आज का शब्द: चतुर और यश मालवीय के चुनिंदा दोहे

0
आज का शब्द: चतुर और यश मालवीय के चुनिंदा दोहे

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- चतुर, जिसका अर्थ है- बुद्धिमान, निपुण, दक्ष, व्यवहार-कुशल। प्रस्तुत है यश मालवीय के चुनिंदा दोहे 
                                                                                                
                                                     
                            

कौन चतुर चालाक है और कौन मासूम,
सब कह देता आपका, अपना ड्राइंगरूम।।

साँसों का चुकने लगा, खाता और हिसाब,
पढ़ी न पूरी जंदगी, पढ़ते रहे किताब।।

पढ़ते अपना नाम ही, लिखते अपना नाम,
हम अपने ही इस कदर, अब हो गए गुलाम।।

सुबह नहीं अपनी रही, रही न अपनी शाम,
ओवरटाइम जो मिला, किया काम, बस काम।।

सुबह सुबह माथा गरम, कंधे पर बैताल,
लहर उठाए किस तरह, उम्मीदों का ताल।।

थकने की क्या बात हो, जीना हमें जहान,
कंधे पर सामान है, पाँव पाँव प्रस्थान।।

आगे पढ़ें

28 minutes ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here