Home Breaking News Pakistan: आतंकियों को पकड़ने के लिए आज इमरान के घर की तलाशी लेगी पंजाब पुलिस, भारी बल की रहेगी तैनाती

Pakistan: आतंकियों को पकड़ने के लिए आज इमरान के घर की तलाशी लेगी पंजाब पुलिस, भारी बल की रहेगी तैनाती

0
Pakistan: आतंकियों को पकड़ने के लिए आज इमरान के घर की तलाशी लेगी पंजाब पुलिस, भारी बल की रहेगी तैनाती

[ad_1]

Punjab police to send delegation to search Imran home in Lahore today

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।
– फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब पुलिस शुक्रवार को लाहौर में इमरान खान के घर की तलाशी लेने के लिए एक टीम भेजेगी ताकि पूर्व प्रधानमंत्री से अनुमति लेने के बाद उनके आवास में कथित रूप से छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ा जा सके।

टीम का नेतृत्व लाहौर के आयुक्त करेंगे। पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने कहा कि टीम इमरान के साथ समय तय करेगी और फिर कैमरों की मौजूदगी में उनके घर की तलाशी लेगी। मंत्री ने जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में आगे कहा कि लगभग 400 पुलिसकर्मियों की पुलिस टुकड़ी भी प्रतिनिधिमंडल के साथ आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी।

कार्यवाहक पंजाब सरकार ने कहा है कि यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख आतंकवादियों को सौंपने की समय सीमा को पूरा करने में विफल रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हसन भट्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने जमान पार्क इलाके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले में शामिल होने का संदेह है।

खान की पार्टी ने दावे का खंडन किया और कहा कि पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों के एक समूह को जमान पार्क में यह साबित करने के लिए लाई कि उन्हें उनके नेता के आवास के बाहर हिरासत में लिया गया था।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार जमान पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है और इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक और राजधानी शहर के पुलिस अधिकारी ने पुलिस को ‘‘सतर्क’’ रहने के लिए कहा है।

पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने बुधवार को दावा किया था कि ‘30 से 40’ आतंकवादी खान के जमान पार्क स्थित आवास के अंदर छिपे हुए है और उन्होंने खान को उन्हें सौंपने या कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री खान ने पिछले सप्ताह उनकी गिरफ्तारी के बाद सरकारी एवं सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले से खुद को और अपनी पार्टी को अलग करते हुए इस हिंसा की बुधवार को स्वतंत्र जांच कराने की मांग की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here