Home Sports धोनी ने CSK के फैंस को दिल खोलकर बांटे थे गिफ्ट, अब मिला बेशकीमती तोहफा, माही की आंखें फटी रह गईं

धोनी ने CSK के फैंस को दिल खोलकर बांटे थे गिफ्ट, अब मिला बेशकीमती तोहफा, माही की आंखें फटी रह गईं

0
धोनी ने CSK के फैंस को दिल खोलकर बांटे थे गिफ्ट, अब मिला बेशकीमती तोहफा, माही की आंखें फटी रह गईं

[ad_1]

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के फैंस को गिफ्ट बांटे थे
अब माही को एक फैन ने दिया कभी न भूलने वाला तोहफा

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक आईपीएल से संन्यास को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन, ये कयास लग रहे हैं कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है. उन्होंने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी होम मैच के बाद जिस तरह से चेपॉक स्टेडियम के चक्कर लगाए थे और फैंस को गिफ्ट बांटे थे, उससे तो यही लग रहा है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है. हालांकि, माही अक्सर अपने फैसलों से चौंकाते रहे हैं. ऐसे में ये उनका आखिरी आईपीएल होगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता है.

धोनी ने जिस तरह चेपॉक स्टेडियम में फैंस को दिल खोलकर गिफ्ट बांटे थे और उनका दिन बना दिया था. ठीक वैसे ही धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन ने माही को नायाब तोहफा दिया है. फैन ने सीएसके के कप्तान को एमए चिदंबरम यानी चेपॉक स्टेडियम का मिनिएचर मॉडल गिफ्ट किया है, जो एकदम स्टेडियम की तरह दिखता है.

फैन के इस गिफ्ट को पाकर धोनी की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. धोनी ने स्पोर्ट्स टाइगर के हवाले से कहा, “मुझे जिंदगी में कभी ऐसा गिफ्ट किसी ने नहीं दिया.”

महेंद्र सिंह धोनी को एक फैन ने मिनिएचर चेपॉक स्टेडियम गिफ्ट किया. (Johns Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर भले ही अबतक पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा था कि वो एक सीजन और खेल सकते हैं. एमएस ने अपने संन्यास के बारे में फिलहाल हमसे कुछ नहीं कहा है. हमें लगता कि उनको अपनी जिम्मेदारी का एहसास है, उसमें से एक टीम के लिए अगला कप्तान चुनना है.

विराट कोहली से शतक के बाद नहीं हुआ इंतजार, खास शख्स के साथ फौरन बांटी खुशी, दुनिया बनी गवाह

38 की उम्र में युवाओं को पिला रहा पानी, किया ‘विराट’ काम, अब टीम को वर्ल्ड कप जिताकर ही लेगा दम

फिलहाल, धोनी के बाद टीम का कप्तान कौन बनेगा? ये अबतक साफ नहीं हो पाया है. बेन स्टोक्स चोट से जूझ रहे हैं. रवींद्र जडेजा पिछले सीजन में कप्तानी में नाकाम रहे थे. ऐसे में धोनी जब तक अपना उत्तराधिकारी ढूंढ नहीं लेते, तबतक शायद वो आईपीएल खेलेंगे.

Tags: Csk, IPL 2023, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here