[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2023 में शतक जड़ा.
विराट कोहली ने 63 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रनों की पारी खेली.
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स के स्टार बैटर विराट कोहली ने गुरुवार, 18 मई को आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ा. यह विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग का छठा शतक रहा. इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिस गेल की बराबरी कर ली. विराट कोहली का शतक पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई तारीफ कर रहा है. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस शतक की जमकर तारीफ हो रही हैं, वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने भी पूर्व कप्तान की तारीफ की. लेकिन विराट कोहली की तारीफ करते हुए स्विगी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के नवीन उल हक को ट्रोल कर दिया है.
दरअसल, विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल के एक मैच के दौरान झगड़ा हुआ था. इस झगड़े की शुरुआत मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और नवीन उल के बीच हुई थी. इसके बाद विराट कोहली से भी नवीन उल हक की बहसबाजी हुई थी. मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब भी विराट और नवीन के बीच कुछ कहासुनी हुई. इसके बाद जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने विराट कोहली से बात करने के लिए नवीन को बुलाया तब भी अफगानी पेसर ने एटीट्यूड दिखाकर विराट कोहली से बात करने से मना कर दिया था.
OMG! रोनाल्डो से इस मामले में आगे निकले धोनी, विराट और सैमसन, सर्वे में हुआ खुलासा
विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच हुए झगड़े के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और लखनऊ के मेंटोंर गौतम गंभीर के बीच भी काफी झगड़ा हुआ था. इस झगड़े के बाद विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच सोशल मीडिया पर जंग जारी रही. कुछ वक्त जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच चल रहा था, उस वक्त आरसीबी की हालत खस्ता थी. ऐसे में आम का बहाना लेकर नवीन उल हक ने विराट कोहली को चिढ़ाने लिए इंस्टा स्टोरी शेयर की थी. हालांकि, विराट कोहली ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था.
WTC फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग ने बढ़ाई टेंशन, विराट कोहली से हुई बात का किया खुलासा
लेकिन अब विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने नवीन उल हक को सोशल मीडिया पर चिढ़ाया है. स्विगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सॉरी आम… चीकू असली राजा है’ इसके साथ ही स्विगी ने क्राउन का इमोजी बनाया.

बता दें विराट कोहली का निकनेम ‘चीकू’ है. महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली का यह नाम एक बार मैच के दौरान स्टम्प माइक में बोलकर फेमस कर दिया था. इसके बाद विराट का यह नाम इतना मशहूर हो गया कि फैन भी उन्हें चीकू-चीकू कहकर ही बुलाने लगे.
.
Tags: IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 19:19 IST
[ad_2]
Source link