Home Breaking News Dhirendra Shastri : सांसद मनोज तिवारी और मंत्री गिरिराज के साथ जिस गाड़ी से आए थे बाबा उसपर लगा फाइन

Dhirendra Shastri : सांसद मनोज तिवारी और मंत्री गिरिराज के साथ जिस गाड़ी से आए थे बाबा उसपर लगा फाइन

0
Dhirendra Shastri : सांसद मनोज तिवारी और मंत्री गिरिराज के साथ जिस गाड़ी से आए थे बाबा उसपर लगा फाइन

[ad_1]

Baba Bageshwar: Bihar Police fined Pandit Dhirendra Shastri, seat belt, Motor Vehicle Act, traffic fine Baba

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर सीट बेल्ट नहीं लगाकर यात्रा का आरोप है।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिहार में जुर्माना लगा है। बाबा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर सड़क पर यातायात ने नियम पालन नहीं कर यात्रा करने का आरोप लगा था। दरअसल, बाबा जिस गाड़ी में बैठे थे, उसे मनोज तिवारी चला रहे थे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पीछे वाली सीट पर बैठे थे।

पटना ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिली कि बाबा और मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट नहीं लगया था।  इसके बाद पटना ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच की। शिकायत को सही पाया गया। अब बाबा ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में जुर्माना लगा है।  पटना पुलिस ने उनपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

क्यों और कितना फाइन लगेगा

पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण झा ने बताया कि शिकायत मिली है कि जिस दिन बागेश्वर वाले बाबा पटना आए थे, उस दिन एयरपोर्ट से होटल के लिए निकलते समय गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। एयरपोर्ट से निकलने के बाद और होटल पहुंचने के दरम्यान का सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा गया कि गाड़ी में बैठे लोगों ने बेल्ट लगाई थी या नहीं। इसमें पाया गया कि बाबा ने बेल्ट नहीं लगाया था। इसके बाद उनपर एक हजार रुपये का फाइल लगाया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here