[ad_1]
Virat Kohli Century Credit: भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अचानक सबसे बड़ा राज खोल दिया है. विराट कोहली ने राज खोलते हुए बताया है कि आखिर कौन उनके छठे IPL शतक का जिम्मेदार है. विराट कोहली का मानना है कि उन्होंने खुद को इतने दबाव में ला दिया था कि IPL में 6 शतक लगाने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को बहुत ज्यादा क्रेडिट नहीं दिया, लेकिन इसके साथ ही कहा कि उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लोग क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते. कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसी (71) के साथ पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की.
[ad_2]
Source link