Home Breaking News Karnataka: शपथग्रहण समारोह में नहीं दिखा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने कई दलों को नहीं भेजा न्योता

Karnataka: शपथग्रहण समारोह में नहीं दिखा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने कई दलों को नहीं भेजा न्योता

0
Karnataka: शपथग्रहण समारोह में नहीं दिखा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने कई दलों को नहीं भेजा न्योता

[ad_1]

Bihar CM Nitish, Stalin, Pawar Among Opposition Leaders To Attend Karnataka CM OTH, KNOW THE details

Siddaramaiah Oath: विपक्षी एकता को कांग्रेस का झटका
– फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक को आखिरकार आज अपना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिल ही गया। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आठ से अधिक विधायकों को सिद्धारमैया मंत्री मंडल में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता कि इस नई सरकार के शपथ समारोह में कौन से दिग्गज नेता शामिल हुए और कौन से नेता कन्नी काटते नजर आए।

विपक्षी एकता को झटका

दरअसल, समारोह को एकजुट दिखाने के मंच के रूप में भी देखा जा रहा था। क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता को दर्शाना जरूरी है। हालांकि, कुछ विपक्षी नेताओं को तो न्यौता ही नहीं दिया गया था।

ये नेता हुए शामिल

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौके पर नजर आए। हालांकि, समारोह में सोनिया गांधी उपस्थित नहीं हुईं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here